मुख्य सड़क पर हाथियों का आतंक, कई देर तक थमा यातायात; वन विभाग ने जारी की चेतावनी

Oplus_16908288

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया वन क्षेत्र में बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चार जंगली हाथियों का झुंड माटीहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क पर आ पहुंचा। अचानक सड़क पर हाथियों को देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथियों का झुंड पास के जंगल से निकलकर मुख्य सड़क तक पहुंच गया था। कुछ स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन वन्यजीव विशेषज्ञों ने इसे जोखिम भरा बताया। कुछ देर बाद हाथियों का झुंड स्वयं ही वापस जंगल की ओर लौट गया, जिसके बाद माटीहाना-चाकुलिया मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी। विभाग ने ग्रामीणों और राहगीरों से अपील की है कि हाथियों की गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत सूचना दें और उन्हें भगाने या उनके करीब जाने का प्रयास न करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

About The Author

See also  सावन में घर बैठे मिलेगा गंगाजल, डाकिया करेगा भक्तों तक पहुंचाने का काम

You may have missed