श्रावणी मेले में VIP दर्शन पर रोक, अब हर भक्त को मिलेगी समान व्यवस्था
Advertisements

देवघर : श्रावणी मेला 2026 को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। इस बार मेले के दौरान VIP और VVIP दर्शन की व्यवस्था पूरी तरह बंद रहेगी। साथ ही शीघ्रदर्शनम की सुविधा भी नहीं दी जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य सभी श्रद्धालुओं को समान रूप से दर्शन का अवसर देना और भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाना है।
Advertisements

Advertisements

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सामान्य कतार के माध्यम से जलार्पण करना होगा। मेले में भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, निगरानी और यातायात व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित दर्शन के लिए कई तैयारियां शुरू कर दी हैं.


