कौन है फेसबुकिया आशुतोष….. जिसके निशाने पर है भाजपा के दिग्ग्रज, शैलेन्द्र सिंह, विनोद श्रीवास्तव, हरेकृष्णा प्रधान को बनाया टारगेट, सतीश शर्मा का करता है तारीफ

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर। भारतीय जनता पार्टी सरायकेला-खरसावां जिला के पदाधिकारी इन दिनों एक फर्जी फेसबुक अकाउंट से परेशान है। आशुतोष कुमार नाम से संचालित फेसबुक अकाउंट पर इन दिनों एक से एक खुलासे और बड़े नेताओं की राजनीतिक हैसियत भी बता रहा है। ये वही अकाउंट है जिसको लेकर झामुमो सरायकेला प्रत्याशी रहे गणेश महाली पर आत्तिजनक विडियो बनाकर वायरल करने का आरोप है। करीब एक वर्षो तक अकाउंट निष्क्रिय रहा। लेकिन निगम चुनाव के दौरान इसे फिर से एक्टिव मोड में डाल भाजपा के नेताओं की पोल खोला जा रहा है। इस अकाउंअ पर सरायकेला भाजपा जिला अध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान और नव नियुक्त प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह पर सीधे कटाक्ष किए गए हैं। पोस्ट में नेतृत्व की क्षमता पर सवाल उठाते हुए यह आरोप लगाया गया है कि कुछ पदाधिकारियों का अपने ही क्षेत्रों में जनाधार कमजोर रहा है, फिर भी उन्हें बड़े दायित्व सौंपे गए हैं। हैरत की बात है कि जिला अध्यक्ष द्वारा बनया गया एक गोपनीय पत्र जिसमें कार्यकत्ताओं को पार्टी के पदाधिकारी बनाने को लेकर उनके जाति का उल्लेख करते हुए लिखा गया है। उसे भी वायरल किया गया है। इस वायरल पत्र पर विपक्ष के लोग भी भाजपा के जातिवादी मानसिकता पर कटाक्ष कर रहे है।

प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह निशाने पर

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह को निशाने पर लेते हुए लिखा गया है कि प्रदेश मंत्री के भाई को पिछले चुनाव में मात्र 30 मत मिले थे।  लेकिन इन्हे बड़ा नेता समझा जाता है। इसके द्वारा अपने एक पोस्ट में लिखा गया कि इन्होने निकाय चुनाव में भाजपा नेता सतीश शर्मा को छोड़ दुसरे नेता को जिताने में ताकत झोंकी है। जबकि लोकसभा और विधानसभा में इन्हे जहां जिम्मेवारी मिली वहां भाजपा के उम्मीदवार हार गये। यही नहीं पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव पर भी जमकर कटाक्ष किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed