ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई पुलिस ने नशे के कारोबार में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद नौशाद के रूप में हुई है, जो जुगसलाई के खरकई नदी किनारे स्थित गरीब नवाज कॉलोनी का निवासी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस को उसके पास से 5.35 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम इलाके में छापेमारी कर रही थी, तभी रेलवे पुल के बेसमेंट के पास स्कूटी पर सवार एक संदिग्ध युवक नजर आया। तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की से ब्राउन शुगर मिली। आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह नशे के मामले में जेल जा चुका है। यह कार्रवाई डीएसपी तौकीर आलम और थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खां के निर्देश पर की गई।

See also  कोडरमा पुलिस की नई पहल: अब थाना पहुंचेगी जनता नहीं, जनता के द्वार पहुंचेगी पुलिस

Thanks for your Feedback!

You may have missed