टी-20 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज की हार

0
Advertisements
Advertisements

दुबई: इब्राहिम जादरान और दरवेश रसूली के बीच तीसरे विकेट की रिकॉर्ड साझेदारी की मदद से अफगानिस्तान ने तीन मैच की टी-20 श्रृंखला के पहले मैच में वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया. जादरान ने 56 गेंदों पर नाबाद 87 रन और रसूली ने 59 गेंदों पर 84 रन बनाए. इन दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी की जो टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगानिस्तान की तरफ से तीसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी भागीदारी है. तीन मैच की टी-20 सीरीज का अगला मुकाबला 21 जनवरी को खेला जाएगा.अफगानिस्तान की टीम इससे पहले भी वेस्टइंडीज को कई बार हरा चुकी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 T20I मैच खेले गए हैं, जिसमें वेस्टइंडीज ने पांच मैचों में जीत दर्ज की है वहीं चार बार अफगानिस्तान ने बाजी मारी है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अफगानिस्तान का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। आगामी टी20 वर्ल्ड में अफगानिस्तान की टीम इसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी। आपको बता दें कि पिछले पांच टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज को पाकिस्तान, नेपाल और न्यूजीलैंड की टीमें भी हरा चुकी हैं।182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 143 रन बना सकी और मुकाबला 38 रनों से हार गई। वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ चार बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर तक पहुंच पाए और शायद इसी वजह से उन्हें अंत में हार का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान के लिए जिया उर रहमान शरीफी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं मुजीब उर रहमान, राशिद खान और नूर अहमद ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वेस्टइंडीज के लिए क्वेंटिन सैम्पसन ने 24 गेंदों में सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। वहीं गुडाकेश मोती ने 15 गेंदों में 28 रन, जॉनसन चार्ल्स ने 16 गेंदों में 27 रन और मैथ्यू फोर्डे ने 21 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed