24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-ओलावृष्टि के बाद अब बढ़ेगी तपिश

0
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड में पिछले कुछ दिनों से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम ठंडा बना हुआ था, लेकिन अब अगले 24 घंटे में मौसम साफ होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बादल छंटेंगे और आसमान साफ रहेगा, जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बीते 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलीं, वहीं कुछ जगहों पर ओले भी गिरे, जिससे तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक नीचे चला गया। गोड्डा में सबसे ज्यादा 32.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि रांची समेत कई जिलों में भी अच्छी बारिश हुई।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब शुष्क पछुआ हवा के प्रभाव से गर्मी बढ़ेगी और अगले चार दिनों में तापमान 5 से 7 डिग्री तक चढ़ सकता है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे लोगों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

See also  जर्जर सड़क और टूटी नाली से ग्रामीण परेशान, संत जोसेफ स्कूल गेट से अमजद सीमेंट दुकान तक निर्माण की मांग तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed