LPG संकट पर सख्त कार्रवाई, 10 दिन में सभी पेंडिंग ऑर्डर खत्म करने का अल्टीमेटम

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड में एलपीजी संकट के बीच राज्य के खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामलों के मंत्री इरफान अंसारी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों और गैस एजेंसियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया कि 7 से 10 दिनों के भीतर सभी पेंडिंग घरेलू गैस सिलेंडर ऑर्डर पूरे किए जाएं और सप्लाई व्यवस्था सामान्य की जाए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मंत्री ने बताया कि रांची में 84,516, जमशेदपुर में 55,118 और धनबाद में 50,313 सिलेंडर ऑर्डर लंबित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में गैस की कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। साथ ही शादी और धार्मिक आयोजनों के लिए अतिरिक्त सिलेंडर देने का भी फैसला लिया गया है, जिसके लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन देना होगा।

अंसारी ने चेतावनी दी कि सप्लाई में लापरवाही या गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि डोरस्टेप डिलीवरी सुनिश्चित की जाए और अवैध तरीके से सिलेंडर वितरण करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

About The Author

See also  80 लाख में नौकरी का सौदा, पिता के खाते से एजेंट को भेजे 16 लाख; CID जांच में बड़ा खुलासा

Thanks for your Feedback!

You may have missed