मानसून की दस्तक से बदलेगा मौसम का मिजाज, 27 जून तक येलो अलर्ट ने बढ़ाई हलचल
Advertisements

रांची :झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री के साथ मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताते हुए 27 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है। मानसून के प्रभाव से तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
Advertisements

Advertisements

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवा चलने की भी आशंका है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।


