कोल्हान में मौसम बदला, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में मंगलवार को मौसम अचानक बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की तत्काल चेतावनी जारी की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जमशेदपुर समेत आसपास के इलाकों में काले बादल मंडरा रहे हैं। रांची मौसम केंद्र के अनुसार, आज के दौरान आकाश में बादल छाए रहेंगे और कहीं भी बारिश शुरू हो सकती है। इसके साथ ही तेज गरज और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने को कहा है। खराब मौसम के दौरान बिजली गिरने का खतरा भी बढ़ा है, इसलिए खुले स्थानों पर न रहने की सलाह दी गई है।

राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार सुबह तक रांची के कांके में सबसे अधिक 19.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं गुमला और रांची शहर में भी वर्षा दर्ज की गई। जमशेदपुर में हल्की बारिश के साथ मौसम गरज के साथ बदलता दिखा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।

See also  कपाली के इस्लामनगर में दिनदहाड़े फायरिंग से फैली दहशत, जमीन विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला

Thanks for your Feedback!

You may have missed