कपाली के इस्लामनगर में दिनदहाड़े फायरिंग से फैली दहशत, जमीन विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला

0
Advertisements

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-5 स्थित इस्लामनगर में मंगलवार दोपहर हुई फायरिंग की घटना से इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया। घटना बाजार के सामने हुई, जिसके बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार, घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है, जिससे फायरिंग होने की पुष्टि की बात कही जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि, गोलीबारी किन परिस्थितियों में हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे, इसका स्पष्ट खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा फायरिंग के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

 

About The Author

See also  कपाली थाना क्षेत्र में संयुक्त ऑपरेशन, करीब 3 किलो गांजा और 3 लाख रुपये बरामद होने की सूचना

Thanks for your Feedback!

You may have missed