वारियर्स ऑफ कोल्हान ने औद्योगिक क्षेत्र के कर्मवीरों को समर्पित एक शाम बाबा विश्वकर्मा के अनुयायियों के नाम संगीत संध्या ‘स्पार्क’ का आयोजन कर लोगों को झुमाया

Advertisements

Saraikela : द वारियर्स ऑफ कोल्हान के तत्वावधान में रविवार 20 सितंबर को जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में औद्योगिक क्षेत्र के कर्मवीरों को समर्पित एक शाम बाबा विश्वकर्मा के अनुयायियों के नाम संगीत संध्या ‘स्पार्क’ का आयोजन कर शहर वासियों को झुमाया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसिया के सचिव दिव्यांशु सिन्हा थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जुस्को यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय थे. वहीं सम्मानित अतिथि के रूप में नगर पर्षद आदित्यपुर के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, पूर्वी घोष, जिला सैन्य पदाधिकारी एवं कई पूर्व सैनिक, कमांडर, कमांडेंट मौजूद रहे. मुख्य अतिथि दिव्यांशु सिन्हा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, यह क्षेत्र सैंकड़ों वर्ष पूर्व भी देश के वीरों का त्याग और बलिदान का रहा है. आज आदित्यपूर औद्योगिक क्षेत्र में रक्षा क्षेत्र के कई उपकरण बन रहे हैं जो देश और जमशेदपुर के लिए गौरव की बात है. विशिष्ट अतिथि रघुनाथ पांडेय ने कहा कि जिस ऑडिटोरियम में कार्यक्रम हो रहा है यह टाटा स्टील का है जिसके यूनियन अध्यक्ष कभी नेताजी सुभाषचंद्र बोस रह चुके हैं. इस लिहाज से यह कार्यक्रम सच्चे मायने में कर्मवीरों को समर्पित है. कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम गीत’ से हुआ जिसकी प्रस्तुति शहर की उभरती हुई कलाकार दिव्य रत्न ने किया. इसके पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. कार्यक्रम का संचालन पूर्व वायु सेना के अधिकारी शरदेंदु शेखर ने किया. संगीतमयी सफर की शुरुआत पंडित भीमसेन जोशी और पद्मश्री लता मंगेशकर की गाई हुई गीत …बाजे रे मुरलिया बाजे…से हुई जिसे स्वर दिया दिव्य रत्न और आयुष मित्रा ने, जिसे सुनकर ऑडिटोरियम में मौजूद श्रोतागणों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया. यह कार्यक्रम रात के 9 बजे तक चला.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed