GGSPI Computer Training Centre के अत्याधुनिक सेंटर का शुभारंभ, छात्रों को मिलेगी AI आधारित तकनीकी शिक्षा



Saraikela: GGSPI Computer Training Centre मे देश के अत्याधुनिक तकनीकों से प्रशिक्षित हो रहे हैं युवा. उक्त बातें आज सेंटर के अत्याधुनिक सेंटर शुभारंभ करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यपाल रघुवर दास ने आदित्यपुर में कही. उन्होंने बताया कि ggspi कंप्यूटर सेंटर जमशेदपुर और आदित्यपुर क्षेत्र का एक सरकारी मान्यता प्राप्त और आईएसओ-पंजीकृत प्रमुख कंप्यूटर शिक्षण संस्थान है. जिसके आज अत्याधुनिक सेंटर का शुभारंभ हुआ है. अब यहां ए आई आधारित कम्प्यूटर की शिक्षा यहां छात्रों को दी जाएगी. सेंटर के संस्थापक गुरप्रीत सिंह सेहरा ने बताया कि यह सेंटर 26 वर्षों का विश्वसनीय और उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान है., यहां अनुभवी और प्रशिक्षित फैकल्टी शिक्षकों द्वारा छात्रों को 100% प्रैक्टिकल आधारित शिक्षा दी जाती है. इसकी शाखाएं जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में कुल 6 हैं, जिनमें आदित्यपुर (शेर पंजाब, एस-टाइप चौक, रोड नंबर 7), गमरिया, जुगसलाई और मानगो शामिल हैं. यहां कंप्यूटर के बेसिक कोर्सेज: ADCA, DCA, CCC, DTP, PGDCA, O Level, Tally Prime with GST, एडवांस एक्सेल, हिंदी व इंग्लिश टाइपिंग प्रोग्रामिंग व प्रोफेशनल कोर्सेज के साथ पाइथन, C++, वेब डेवलपमेंट, ग्राफिक डिजाइनिंग, डेटा एनालिसिस, एथिकल हैकिंग और साइबर सिक्योरिटी के संबंध में शिक्षा दी जा रही है. इस मौके पर पार्षद अंजू सिंह, पूर्व पार्षद सुधीर कुमार, मंजीत सिंह गिल, अमरजीत सिंह राजा, कुलवंत सिंह बंटी, सुखपाल कौर, अंकिता, मुस्कान, समीर, निशा, विष्णु प्रिया, कल्याणी, श्रुति, गोपी आदि मौजूद रहीं.




