कोल्हान की धरती खेल प्रतिभाओं से भरी, आजाद मैदान को करेंगे विकसित : पुरेन्द्र नारायण सिंह

Advertisements

​आदित्यपुर : आदित्यपुर-2 स्थित रोड नंबर 18, आजाद मैदान में आदिवासी कल्याण समिति कुलुप्तंगा द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस भव्य खेल महोत्सव में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह बतौर अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजन समिति तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

​मैदान में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाते हुए पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि कोल्हान की माटी खेल प्रतिभाओं से समृद्ध है और यहां के युवाओं में असीम क्षमताएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के जमीनी खेल आयोजनों से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के खिलाड़ियों को एक बेहतरीन मंच प्राप्त होता है। उन्हें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में यहीं से उभरकर कई होनहार खिलाड़ी राज्य और पूरे देश का नाम रोशन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को आश्वस्त किया कि आजाद मैदान के सर्वांगीण विकास और इसे सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

​समिति द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में 32 चुनिंदा टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेता को प्रथम पुरस्कार ₹70,000 व आकर्षक ट्रॉफी तथा उपविजेता को द्वितीय पुरस्कार ₹50,000 व ट्रॉफी दी जाएगी । वहीं तृतीय और चतुर्थ स्थान पाने वाली टीमों को ₹25,000-₹25,000 नकद व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच, टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और बेस्ट गोलकीपर को भी विशेष व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

ये रहे मौजूद

See also  छठ पर कई आटा चक्कियों में व्रतियों के गेहूं की मुफ्त पिसाई

​इस मौके पर वार्ड पार्षद वेदना गोप, पार्षद संगीता सामड, बैजंती बारी, पूर्व पार्षद नायकी हेम्ब्रम, प्रदीप मुखी और सिमरन मेहरा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू सरदार, उपाध्यक्ष बोंज गोप, सचिव आलोक कैवर्त, सह-सचिव महादेव महतो, मुख्य संरक्षक लाल बाबू सरदार, संरक्षक उमेश महतो, सलाहकार बिरजुपति तथा कोषाध्यक्ष दिनेश महतो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही सक्रिय सदस्य बबलू सरदार, प्रकाश सरदार, रुशु सरदार, चापू सरदार और सुदाम सरदार सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।

About The Author

You may have missed