अवैध कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा, घंटों जाम रही तेतुलमारी-राजगंज सड़क

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

धनबाद : तेतुलमारी थाना क्षेत्र के दलाहीटांड़ में अवैध कोयला उत्खनन और भू-धंसान के खतरे को लेकर ग्रामीण सड़क पर उतर आए। आक्रोशित लोगों ने तेतुलमारी-राजगंज मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप था कि इलाके में लगातार अवैध खनन हो रहा है, जिससे कभी भी टांडाबड़ी जैसी बड़ी घटना हो सकती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्रबंधन, स्थानीय पुलिस और जनप्रतिनिधियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि अवैध खनन में बाहरी लोग शामिल हैं और इससे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। सड़क जाम हटाने के लिए तेतुलमारी पुलिस लगातार लोगों को समझाने में जुटी रही।

कई घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस और प्रशासन ने अवैध खनन रोकने तथा प्रभावित लोगों के विस्थापन को लेकर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया और सड़क पर यातायात बहाल हो सका।

Thanks for your Feedback!

You may have missed