उप मुख्य पार्षद निर्विरोध बनी विभा देवी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोचस (रोहतास):- कोचस नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 के उप मुख्य पार्षद रूबी देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया था। अपने कार्यकाल पूरे होने से 2 वर्ष पहले ही उनके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया था जोकि बचे 2 वर्ष पूरे होने के लिए पुनः उप मुख्य पार्षद का चयन किया गया। जिसमे कई माह से यह पद खाली पड़ा था। जिस पद के लिए बुधवार के दिन कोचस प्रखंड मुख्यालय के सभागार मे चुनावी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए बुलाई गई बैठक मे सासाराम एडीएम अनिल पांडे के समक्ष चुनाव संपन्न हुआ। वही कोचस नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ प्रियंका गुप्ता ने कहा कि सुरक्षा तथा पदाधिकारियो के बीच प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में उप मुख्य पार्षद का चुनाव शांति पूर्ण संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कुल 16 पार्षदों के समक्ष उप मुख्य पार्षद विभा देवी को निर्विरोध चुना गया। जिला एडीएम ने जीत के बाद उप मुख्य पार्षद विभा देवी को प्रमाण पत्र देकर बधाइयां दी। वहां पर उपस्थित सभी पार्षदों ने विभा देवी को माला पहनाकर स्वागत तथा हर्ष व्यक्त किया। प्रखंड मुख्यालय सभागार मे हो रहे चुनाव में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार, अंचलाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद, प्रखंड समन्वयक कृष्णा सिंह, थाना प्रभारी नरोत्तम चंद्र के साथ पार्षद उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed