आदित्यपुर में सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश: सीओ प्रवीण कुमार बोले—”स्थल निरीक्षण कराया गया, जल्द लगेगा सरकारी जमीन का बोर्ड”

Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:आदित्यपुर एनआईटी रोड स्थित चूना भट्टा मुख्य मार्ग पर सरकारी जमीन को कब्जाने और अवैध प्लाटिंग की तैयारी का मामला सामने आया है। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए गम्हरिया के अंचल अधिकारी (सीओ) प्रवीण कुमार ने स्थल निरीक्षण कराने के साथ ही भूमि पर सरकारी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

​सीओ प्रवीण कुमार का बयान

सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि मीडिया के माध्यम से चूना भट्टा स्थित सरकारी जमीन से जुड़े इस मामले की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक और अमीन को मौके पर भेजकर स्थल निरीक्षण कराया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वहां कोई पक्का या अवैध निर्माण नहीं पाया गया है, हालांकि साफ-सफाई का काम होता दिखा है। सीओ ने स्पष्ट किया कि मामले की विस्तृत और विशेष जांच कराई जा रही है तथा जल्द ही उक्त स्थल पर ‘सरकारी जमीन’ का बोर्ड लगा दिया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को रोका जा सके।

​सफाई की आड़ में प्लाटिंग की तैयारी

स्थानीय लोगों के अनुसार, मुख्य मार्ग स्थित इस प्राइम लोकेशन की भूमि पर पिछले दिनों ‘सफाई’ के नाम पर जेसीबी और तीन ट्रैक्टर लगाकर वर्षों से जमा चूने के अवशेष को हटाया और समतल किया जा रहा था। आरोप है कि कुछ स्थानीय रसूखदार और भू-माफिया इस भूमि को समतल कर अवैध प्लाटिंग और खरीद-बिक्री की फिराक में थे।

​वेंडिंग जोन का प्रस्ताव था लंबित

गौरतलब है कि पूर्व में नगर निगम ने फुटपाथ दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए इसी जमीन पर ‘वेंडिंग जोन’ बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था, जो फिलहाल अधर में लटका है। इस योजना के ठंडे बस्ते में जाते ही भू-माफिया सक्रिय हो गए थे। हालांकि, अंचल प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर जांच शुरू करने और बोर्ड लगाने की घोषणा से हड़कंप मच गया है।

About The Author

You may have missed