JSSC संथाली परीक्षा पर बवाल, संस्कृत के सवालों से भड़के अभ्यर्थी

Advertisements

धनबाद : JSSC फील्ड वर्कर भर्ती परीक्षा के संथाली भाषा के पेपर को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी है। 19 जुलाई को हुई परीक्षा में 510 फील्ड वर्कर पदों के लिए अभ्यर्थी शामिल हुए थे। छात्रों का आरोप है कि करीब 40 प्रतिशत सवाल निर्धारित मैट्रिक स्तर के सिलेबस से बाहर थे और कुछ प्रश्न UPSC व UGC-NET स्तर के थे। एक सवाल में ‘महुआ’ का संस्कृत अनुवाद और दूसरे में ‘हिंदी’ शब्द की उत्पत्ति पूछे जाने पर भी अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बोकारो के छात्र और झारखंड संथाल छात्र संघ के सचिव हरीश मरांडी ने री-एग्जाम की मांग की है। अभ्यर्थियों ने चार सवालों में प्रश्न या विकल्पों में त्रुटि होने का भी दावा किया है। गिरिडीह के गोपाल हांसदा और धनबाद के किशोर मुर्मू ने भी पेपर के कठिन स्तर और सिलेबस से बाहर के सवालों पर सवाल उठाए। JSSC सचिव सुधीर गुप्ता ने कहा है कि पहली आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी प्रमाण के साथ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं और सभी आपत्तियों की जांच की जाएगी।

About The Author

See also  मारवाड़ी कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग, आजसू छात्र संघ ने सौंपा मांगपत्र

You may have missed