गैस की किल्लत पर बवाल, किलोमीटर लंबी लाइन में फंसे रिक्शा चालक, पंप पर हंगामा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

धुले : शहर में एलपीजी गैस की भारी कमी के चलते रिक्शा चालकों की परेशानी बढ़ गई है। बड़ी संख्या में चालक सुबह से ही गैस भरवाने के लिए पंप पर पहुंच गए, जहां लंबी कतारें लग गईं। तकनीकी खराबी के कारण गैस सप्लाई बाधित होने पर हालात और बिगड़ गए, जिससे नाराज चालकों ने पंप पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब रिक्शा चालकों और पंप कर्मचारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई। कई स्थानों पर गैस न मिलने के कारण चालकों को अपने रिक्शे धक्का देकर ले जाने पड़े। चालीसगांव रोड स्थित एक गैस पंप पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां डेढ़ से दो किलोमीटर लंबी लाइन देखी गई। घंटों इंतजार के बाद भी गैस नहीं मिलने से चालकों में गुस्सा बढ़ता गया और उन्होंने बिना गैस लिए वहां से न जाने का फैसला कर लिया।

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने तनाव के कारण ईंधन आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है और इसका सीधा असर स्थानीय स्तर पर देखने को मिल रहा है।

About The Author

See also  “EMI कहां से भरेंगे, घर कैसे चलाएंगे?” नौकरी पर संकट के बीच प्रोजेक्ट भवन में डटे JSSC कर्मी

Thanks for your Feedback!

You may have missed