वेतन पुनरीक्षण को लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन बैठक में बवाल, माहौल गरमाया



जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी बैठक में शुक्रवार को वेतन पुनरीक्षण (वेज रिवीजन) के मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला। बैठक के दौरान सदस्यों के बीच तीखी बहस हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ समय के लिए कार्यवाही बाधित रही।

सूत्रों के अनुसार, वेतन समझौते से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर सहमति नहीं बन पाने के कारण विवाद बढ़ गया। सदस्यों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए, जिससे बैठक में शोरगुल की स्थिति बन गई।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यूनियन नेतृत्व को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद किसी तरह माहौल शांत कराया गया और बैठक को आगे बढ़ाया गया। हालांकि, वेतन पुनरीक्षण के मुद्दे पर अभी भी पूरी तरह सहमति नहीं बन पाई है और चर्चा जारी रहने की संभावना है.


