झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 28 जुलाई तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Advertisements

रांची : झारखंड में दो दिनों की सुस्ती के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जुलाई से राज्य में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और 28 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में बने अनुकूल सिस्टम के प्रभाव से राज्य के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से खुले स्थानों में नहीं जाने और मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

About The Author

See also  इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी--डॉ. उदय सिंह

You may have missed