डूरंड कप का रोमांच शुरू, उद्घाटन मुकाबले के लिए तैयार स्टेडियम, फुटबॉल प्रेमियों में उत्साह

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : 135वें डूरंड कप के रांची चरण की शुरुआत अब बेहद करीब है। पहली बार मेजबानी कर रही राजधानी में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में ग्रुप-सी का उद्घाटन मुकाबला इंडियन सुपर लीग की टीम जमशेदपुर एफसी और श्रीलंका की आर्मी टीम डिफेंडर एफसी के बीच खेला जाएगा। मैच शाम पांच बजे शुरू होगा, जबकि इससे पहले दोपहर 3:50 बजे से 4:50 बजे तक झारखंड की लोक एवं जनजातीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मैदान, दर्शक दीर्घा, ड्रेसिंग रूम, मीडिया सेंटर, सुरक्षा और अन्य सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। उद्घाटन मुकाबले से पहले डिफेंडर एफसी ने बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में अभ्यास कर पिच और मौसम का जायजा लिया। वहीं, जमशेदपुर एफसी शनिवार को रांची पहुंचेगी। इस टीम में झारखंड के पांच खिलाड़ी शामिल हैं, जिससे स्थानीय फुटबॉल प्रेमियों का उत्साह और बढ़ गया है।

About The Author

See also  दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर जारी; झारखंड के 2 नाम भी शामिल

You may have missed