पालम आग हादसे पर राज्यसभा में हंगामा, संजय सिंह ने फायर ब्रिगेड को कोसा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : पलम इलाके में पिछले सप्ताह हुई भीषण आग की घटना को लेकर आज राज्यसभा में जोरदार बहस हुई, जिसमें आप सांसद संजय सिंह ने अग्निशमन विभाग और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पालम आग में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत यह दर्शाती है कि फायर ब्रिगेड समय से नहीं पहुँची और जब पहुंची तब उसकी हाइड्रोलिक सीढ़ी काम नहीं कर रही थी, जिससे लोगों को बचाने में देरी हुई. सिंह ने कहा कि मौके पर सुरक्षा उपकरण भी मौजूद नहीं थे और प्रशासनिक लापरवाही के लिए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सिंह ने यह विवादास्पद मुद्दा शून्यकाल में उठाया और आरोप लगाया कि अधिकारियों की कमी और तैयारी न होने के कारण इतना बड़ा नुकसान हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों द्वारा परिवार पर ही दोष लगाने की कोई औचित्यपूर्ण व्याख्या नहीं है. विपक्षी सांसदों ने घटना की गहन जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग दोहराई.

See also  नाव पलटने से बड़ा हादसा, नदी में डूबी तीन किशोरी, इलाके में मचा कोहराम

Thanks for your Feedback!

You may have missed