संसद में शांभवी चौधरी की शायराना तीखी भाषा, विपक्ष पर कसा तंज

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की युवा सांसद शांभवी चौधरी ने संसद में वित्त वर्ष 2026‑27 के फाइनेंस बिल पर चर्चा के दौरान अपनी बोलचाल की शैली और शायराना अंदाज़ से सभी का ध्यान खींचा, साथ ही विपक्ष पर तीखा प्रहार भी किया. उन्होंने बजट का समर्थन करते हुए इसे विकसित भारत का प्रतिबिंब बताया और कहा कि आज देश की राजनीति में नारी शक्ति का खास स्थान है, जहाँ राष्ट्रपति से लेकर वित्त मंत्री तक महिलाएं देश की दिशा तय कर रही हैं. उन्होंने आचार्य चाणक्य के श्लोकों का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘राजधर्म’ और ‘सबका साथ‑सबका विकास’ की नीति की सराहना भी की.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

चौधरी ने कहा कि वैश्विक भू‑राजनीतिक तनाव के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेज़ी से बढ़ती इकोनॉमी बनी हुई है और इस बजट में बाबा साहेब अंबेडकर के समावेशी दृष्टिकोण तथा जननायक कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय के सिद्धांतों की झलक है. साथ ही उन्होंने अपने अंदाज़ में विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को भी न सिर्फ विरोध बल्कि शब्दों से चुनौती दी. .

About The Author

See also  मेयर सुधा गुप्ता ने किया ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ

Thanks for your Feedback!

You may have missed