सरकारी नौकरी का मौका… लेकिन नहीं पहुंचे रिंकू सिंह, समारोह में रह गई खाली कुर्सी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लखनऊ : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र लेने के लिए आयोजित कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। लोकभवन में हुए इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उन्हें क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद का नियुक्ति पत्र सौंपना था, लेकिन वह अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुल छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए और कई खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। इनमें राजकुमार पाल और प्रवीण कुमार को डीएसपी, अजीत सिंह और सिमरन को जिला पंचायत राज अधिकारी, जबकि प्रीतिपाल को खंड विकास अधिकारी पद दिया गया। साथ ही लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के तहत खिलाड़ियों को नकद राशि, कांस्य प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

See also  136 साल पुरानी मस्जिद हटाने की तैयारी, कोलकाता एयरपोर्ट रनवे के पास बड़ा फैसला; सियासी हलचल तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed