डबल डाउन बार हत्याकांड पर बवाल, पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों का हंगामा, शहर में तनाव






जमशेदपुर : डबल डाउन बार हत्याकांड को लेकर शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है। मामले में युवक हिमांशु के पोस्टमार्टम को लेकर विवाद गहरा गया है और परिजनों ने कई स्तरों पर आपत्ति जताई है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।जानकारी के अनुसार, कानून-व्यवस्था की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने रात में ही पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया। चिकित्सकों की टीम ने विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम संपन्न किया। शव पोस्टमार्टम हाउस में ही रखा गया है।


बता दे कि टाटा मुख्य अस्पताल से शव को पुलिस निगरानी में करीब 2.30बजे पोस्टमार्टम हाउस में लाया गया था। वहीं, प्रशासन का कहना है कि शहर की संवेदनशील स्थिति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर तत्काल पोस्टमार्टम कराना आवश्यक था। पूरी प्रक्रिया कानूनी प्रावधानों के अनुरूप और सक्षम अधिकारियों की निगरानी में संपन्न कराई गई।
सूत्रों के अनुसार, विवाद के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए पूरी स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की है। पोस्टमार्टम और उससे जुड़ी प्रक्रिया को लेकर परिजनों की नाराजगी के कारण मौके पर तनाव बढ़ा, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और किसी भी तरह की अफवाह या अव्यवस्था को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। पूरे मामले की जांच जारी है और हालात पर नजर रखी जा रही है।


