डीडी बार हत्याकांड पर बढ़ा बवाल, परिजनों से मिले कुणाल षाडंगी, सीएम और DGP ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन

Advertisements

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित डीडी बार में हिमांशु सिंह की हत्या और प्रत्युष कुमार पर हुए जानलेवा हमले के बाद पूरे शहर में आक्रोश का माहौल है। मंगलवार को झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी मृतक हिमांशु सिंह के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने घायल प्रत्युष कुमार के परिवार से भी मुलाकात की और इस दौरान दोनों परिवारों की बात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कराई गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस बीच राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने भी फोन पर परिजनों से बातचीत की। बातचीत में आश्वासन दिया गया कि मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी और घायल का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

घटना को लेकर लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है और मामला अब राज्य सरकार के स्तर तक पहुंच गया है। इसी के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के संकेत दिए हैं। पूरे प्रकरण पर प्रशासन की नजर बनी हुई है.

About The Author

See also  छठ घाट पर पेंटिंग के जरिए कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम

You may have missed