किराया बढ़ोतरी पर व्यापारियों का हंगामा, JNAC कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के विभिन्न बाजारों के व्यापारियों ने सैरात दुकानों के किराए में बढ़ोतरी के खिलाफ जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के बैनर तले जेएनएसी कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में दुकानदार एकत्र हुए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

व्यापारियों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना या चर्चा के किराया बढ़ा दिया गया, जो पहले से मंदी झेल रहे छोटे दुकानदारों पर अतिरिक्त बोझ है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि बढ़े हुए किराए को तुरंत वापस लिया जाए और व्यापारियों के साथ बैठक कर उचित समाधान निकाला जाए।

See also  बंगाल सरकार में बड़े फेरबदल के संकेत, प्रशासनिक हलचल तेज, नए बदलाव की अटकलें

Thanks for your Feedback!