पूर्व छात्रों की सफलता पर गर्व, नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का भव्य सम्मान
Advertisements

चक्रधरपुर : मधुसूदन महतो विद्यालय परिवार की ओर से नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सन्नी उरांव और उपाध्यक्ष विजय कुमार साव के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिवार ने दोनों जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उनकी उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।
Advertisements

Advertisements

विद्यालय ने बताया कि दोनों ही जनप्रतिनिधि इसी संस्थान के पूर्व विद्यार्थी रह चुके हैं, जिससे यह उपलब्धि स्कूल के लिए गर्व का विषय बन गई है। कार्यक्रम में एमपीएस के डायरेक्टर बलराज हिन्दवार और मधुसूदन हाई स्कूल के डायरेक्टर निपेंद्र कुमार महतो ने अतिथियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया।


