टीएमएच में बनेगी नई पार्किंग, मरीजों के लिए दो टोटो की सुविधा अगले माह से

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में मरीजों की बढ़ती संख्या, पार्किंग की कमी और इलाज से जुड़ी समस्याओं को लेकर टाटा स्टील एक्स एम्प्लॉइज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जीएम (मेडिकल सर्विसेज) डॉ. विनीता सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व कर्मचारियों और उनके परिजनों को हो रही परेशानियों के समाधान की मांग की। डॉ. विनीता सिंह ने बताया कि अस्पताल के सामने स्थित बंगले को तोड़कर नया पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। इसका निर्माण टाटा स्टील यूआइएसएल कर रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर काम में तेजी लाने का आश्वासन दिया। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों और असहाय मरीजों की सुविधा के लिए अगले माह से टीएमएच के मेन गेट पर दो टोटो (ई-रिक्शा) तैनात किए जाएंगे, जो अस्पताल परिसर में आने-जाने में मदद करेंगे। एसोसिएशन ने इनकी संख्या बढ़ाकर कम से कम चार करने की मांग रखी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैठक में जीएम ने बताया कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को तीन महीने की दवाएं एक-एक महीने के अंतराल पर स्थानीय डिस्पेंसरी से उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इससे उन्हें दवाओं के लिए बार-बार टीएमएच नहीं आना पड़ेगा। प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल के ओपीडी और इंडोर में मरीजों तथा उनके परिजनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुविधाएं बेहतर करने की जरूरत बताई। इमरजेंसी विभाग में एक-दो अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और जरूरी जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।

एसोसिएशन ने मरीजों को बीमारी के अनुसार शुरुआत में ही सही विशेषज्ञ तक पहुंचाने के लिए डॉक्टरों की विशेष टीम बनाने का सुझाव दिया। साथ ही सभी डॉक्टरों, उनके विभागों और विशेषज्ञता की जानकारी उपलब्ध कराने वाला डेडिकेटेड मोबाइल एप विकसित करने की मांग की। वरिष्ठ नागरिकों को डायबिटिक सेंटर में सीधे डॉक्टर से परामर्श की सुविधा देने, इंडोर में भर्ती गंभीर मरीजों के इलाज पर विशेष ध्यान देने और गंभीर बीमारियों से होने वाली मौतों की समीक्षा कर चिकित्सा व्यवस्था में सुधार का सुझाव भी दिया गया। वार्ता में एसोसिएशन की ओर से रवींद्र नाथ चौबे, शिव शंकर मिश्र और विजय नारायण पांडे मुख्य रूप से मौजूद रहे।

See also  जन सेवा संघ ट्रस्ट के रक्तदान शिविर में 182 यूनिट रक्त संग्रह, चिकित्सकों को किया सम्मानित

About The Author

You may have missed