दवा खाने के बाद युवक की मौत से हंगामा! आक्रोशित लोगों का फूटा गुस्सा, इलाके में तनाव


पलामू : जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में दवा खाने के बाद एक 19 वर्षीय युवक की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके चलते लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और सड़क जाम कर दी।

जानकारी के अनुसार, युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए एक कथित झोलाछाप डॉक्टर के पास ले जाया गया था। इलाज के बाद दी गई दवा खाने के कुछ ही समय बाद उसकी हालत अचानक और बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। मामले में क्लिनिक को सील कर आगे की जांच शुरू कर दी गई.


