सीहोर जिले के आष्टा में दो समुदाय भिड़े, करणी सेना ने हाईवे जाम किया

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आष्टा: आष्टा के अलीपुर में रविवार रात हुए विवाद के बाद सोमवार सुबह स्थिति सामान्य हो गई। शहर के बाजार और स्कूल रोजाना की तरह खुले। सीहोर कलेक्टर के. बाला गुरु और एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने शहर का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।यह विवाद रविवार रात करीब 9 बजे अलीपुर क्षेत्र के चौराहे पर हुआ था। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया और जमकर पत्थरबाजी व तोड़फोड़ हुई थी।उपद्रवियों ने पांच गाड़ियों में तोड़फोड़ की। सेंट्रल बैंक के एटीएम को भी निशाना बनाया गया। इसके अतिरिक्त, भोपाल नाका क्षेत्र में दो गुमटियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। विवाद का सटीक कारण अभी तक सामने नहीं आया है।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सीहोर जिले के साथ-साथ अन्य जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया, जिसके बाद हालात काबू में आए। अलीपुर, पुराना बस स्टैंड और भोपाल नाका क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है।एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। शहर के बाजार रोजाना की तरह खुले हैं और प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  सरकारी नौकरियों में ट्रांसजेंडरों को आरक्षण, भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव

Thanks for your Feedback!

You may have missed