टैरिफ घटाकर 20 प्रतिशत करेंगे ट्रंप… अमेरिका और भारत में होने वाली है ट्रेड डील

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच चल रही ट्रेड डील को लेकर छह दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार यह दावा करते रहे हैं कि दोनों देशों के बीच सकारात्मक डील जल्द ही होगी। अब एक विदेशी एजेंसी ने भी कहा है कि यह डील जल्दी पूरी हो सकती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के मुताबिक, ट्रेड डील हो जाने के बाद अमेरिका टैरिफ को लेकर भारत को बड़ी राहत दे सकता है। माना जा रहा है कि डील के बाद अमेरिका की तरफ से भारत पर 50% टैरिफ को कम करके 20% किया जा सकता है। एक विदेशी फर्म ने बताया है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर अभी भी साफ तौर पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। दोनों तरफ से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर इस पर साइन होना बाकी है। फर्म का मानना है कि यह डील इस साल के अंत तक पूरी हो जाएगी और भारत पर टैरिफ लगभग 20% तय हो सकता है। इसके साथ ही, बाजार को भी उम्मीद है कि यह डील शेयर बाजार को फायदा पहुंचाएगी।

See also  दिनदहाड़े महिला से पर्स छिनतई, चलती बाइक से गिरकर गंभीर घायल

Thanks for your Feedback!

You may have missed