राजस्थान मे श्रीनाथजी पुलिस ने पिकअप से बरामद किया भारी विस्फोटक,

0
Advertisements

दिल्ली: दिल्ली में हुए कार बम धमाके के बाद राजस्थान पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसी बीच श्रीनाथजी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री से भरी एक पिकअप को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि पिकअप में इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक भरा था कि अगर इसमें ब्लास्ट होता तो करीब 10 किलोमीटर के दायरे में बड़ा नुकसान हो सकता था।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप आमेट क्षेत्र से नाथद्वारा की ओर जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में ले लिया। पिकअप में भरा विस्फोटक देखकर पुलिस टीम भी हैरान रह गई। इसके बाद तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया और उन्हें भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।फिलहाल पुलिस टीम सामग्री की गिनती करने और उसकी क्वालिटी तथा विस्फोटक क्षमता की जांच में जुटी है। प्रारंभिक पूछताछ में पिकअप चालक ने कुछ नामों का जिक्र किया है, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यह विस्फोटक कहां से लाया गया और आखिर इसका इस्तेमाल किस मकसद से होना था।यह जब्ती इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में राजस्थान में सुरक्षा एजेंसियों ने चार संदिग्ध मौलवियों को पकड़ा था जिनमें से एक मौलवी ओसामा उमर का संबंध आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के साथ पाया गया था। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अतिरिक्त सतर्कता (Extra Alert) बरत रही थीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

हालांकि यह भी उल्लेख करना ज़रूरी है कि राजस्थान के कई इलाकों में अवैध रूप से पत्थरों के खनन के लिए ब्लास्टिंग हेतु घातक विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाता है। यह विस्फोटक किस उद्देश्य के लिए ले जाया जा रहा था इसका खुलासा होना अभी बाकी है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed