तेज आंधी-बारिश से सड़क पर गिरे पेड़, आवागमन बाधित

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़ : महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को अचानक आए तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। महुआडांड़-डालटनगंज मुख्य सड़क पर राजडंडा से बहेराटोली के बीच कई विशाल पेड़ सड़क पर गिर पड़े, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। वहीं तेज हवा के कारण कई बिजली के खंभे भी सड़क पर गिर गए, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई।इधर बहेराटोली निवासी अशोक एक्का का करकट से बना घर तेज आंधी में क्षतिग्रस्त हो गया। तेज हवा के कारण घर की छत पूरी तरह उड़ गई। घटना के समय अशोक एक्का की मां ब्यानी कुजूर घर के अंदर मौजूद थीं। गनीमत रही कि उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं लगी।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क से पेड़ हटाने और बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।इधर बस स्टैंड परिसर में भी एक पेड़ गिर गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, VIP दर्शन पर रोक और AI तकनीक से होगी निगरानी

Thanks for your Feedback!

You may have missed