CBSE इंटरमीडिएट परीक्षा, 2026 में नेतरहाट आवासीय विद्यालय, नेतरहाट का शानदार प्रदर्शन, शत-प्रतिशत परिणाम से पुनः बढया

0
Advertisements

महुआडांड़ : सीबीएसई, नई दिल्ली द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा, 2026 के घोषित परीक्षाफल में नेतरहाट आवासीय विद्यालय, नेतरहाट के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा को एक बार फिर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।ज्ञातव्य हो कि इस वर्ष विद्यालय से कुल 27 विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लिया था , जिनमें विज्ञान संकाय से 16 एवं कला संकाय से 11 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं समस्त शुभचिंतकों में हर्ष एवं गर्व का वातावरण व्याप्त है।
विज्ञान संकाय में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक अर्जित करते हुए अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं कठिन परिश्रम का परिचय दिया।विज्ञान संकाय के शीर्ष विद्यार्थियों में —
(1) आर्यन गुप्ता – 92.2%
(2) शौर्य प्रतीक – 89%
(3) अशोक कुमार – 80.2%
ने विशेष उपलब्धि प्राप्त की।
उसी प्रकार कला संकाय के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया। कला संकाय के शीर्ष विद्यार्थियों में —
(1) अभिषेक कुमार – 95%
(2) सत्यम गुप्ता – 93.8%
(3) पीयूष कुमार – 90%
(4) ऋषभ राज – 90%
ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सतत सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी शिक्षा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर विद्यालय, राज्य एवं राष्ट्र का नाम निरंतर गौरवान्वित करते रहेंगे।विद्यालय परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि हेतु झारखंड राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के प्रति उनके कुशल निर्देशन, सतत अनुश्रवण एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही विद्यालय प्रबंधन के प्रति भी विशेष धन्यवाद अर्पित किया गया है, जिनके सतत सहयोग एवं मार्गदर्शन से विद्यालय निरंतर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों की ओर अग्रसर है।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल, सफल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed