शिक्षायतन, केरा (पश्चिमी सिंहभूम) में डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण सफलता पुर्वक संपन्न

0
Advertisements
Advertisements

केरा, पश्चिमी सिंहभूम : मानव संसाधन विकास संस्थान के तत्वावधान में शिक्षायतन, केरा में आयोजित महिला डिजिटल साक्षरता अभ्यास वर्ग का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र की लगभग 27 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें मोबाइल, इंटरनेट, डिजिटल भुगतान एवं ऑनलाइन सेवाओं के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मोबाइल के बुनियादी उपयोग, इंटरनेट सर्च, व्हाट्सएप संचालन, यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

इस अवसर पर डॉ रंजीत प्रसाद, किशोर प्रसाद, डा. सुरुचि कुमारी, मंजूरी हांसदा तथा निकिता मंडल ने प्रशिक्षक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और प्रतिभागियों को सरल एवं व्यवहारिक तरीके से प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें डिजिटल माध्यमों का आत्मविश्वास के साथ उपयोग करने की प्रेरणा मिली है।

इस अवसर पर परेश मंडल,गोपाल महापात्रा,छवि मंडल, तृषा मंडल, नेहा कालिंदी, संगीता पूर्ति, बिरंग गागराई,रायमनी तैसूम,सुष्मिता साहू, सोमवारी गोप आदि उपस्थित रहे।
संस्थान के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा डिजिटल India के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Thanks for your Feedback!

You may have missed