दुकान किराया विवाद पर व्यापारियों का अल्टीमेटम, एक माह में समाधान नहीं तो आंदोलन

जमशेदपुर : जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में बाजार कोर कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता हरविंदर सिंह मंटू ने की, जबकि संचालन महासचिव नसीम अंसारी ने किया। बैठक में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के प्रशासनिक पदाधिकारियों और एसोसिएशन के बीच दुकान किराया वृद्धि को लेकर चल रहे गतिरोध पर चर्चा की गयी। इस दौरान नव-मनोनीत कोर कमेटी सदस्यों का अभिनंदन करने के साथ नए पोस्टर का विमोचन भी किया गया।


अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने किराया विवाद की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। महासचिव नसीम अंसारी ने कहा कि कोर कमेटी के सदस्य और बाजार प्रतिनिधि दुकानों में जाकर पर्चा बांटेंगे और व्यापारियों को एकजुट करेंगे। शंकर प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2022 में जेएनएसी की ओर से सैरात बाजारों के किराए में अप्रत्याशित वृद्धि के बाद व्यापारियों के हक और सुरक्षा के लिए संगठन की नींव रखी गयी थी।
बैठक में वक्ताओं ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि एक माह के भीतर किराया विवाद का व्यापारियों के हित में समाधान नहीं हुआ तो सभी दुकानदार सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे और इसके लिए प्रशासन को जिम्मेदार बताया। बैठक के अंत में सरवर आलम ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान दुर्गा साहू, समीमुर रहमान, राजेश गुप्ता, निखिल कुमार, सोमनाथ तिवारी, संतोष अग्रवाल, निर्मल दास, धर्मेश अडेसरा, सरवर हुसैन, नरेश भाई दवे, नवीन कुमार, संजय सिंह, समीर अंसारी, संतोष पासवान, नरेश अग्रवाल, भीमराव, सुरेश गुप्ता, तारा शंकर मुखर्जी, उदय प्रसाद वर्मा, कृष्ण सिंह और कार्तिक राय समेत अन्य मौजूद थे।


