वीमेंस यूनिवर्सिटी में 1 अक्तूबर से शुरू होगी बस सेवा, प्रति ट्रिप 25 रुपये किराया

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी ने छात्राओं और कर्मचारियों की सुविधा के लिए सिदगोड़ा और बिष्टुपुर कैंपस के बीच 1 अक्तूबर से नियमित बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। कुलसचिव (प्रभारी) डॉ सलोमी कुजूर के निर्देश पर इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गयी है। बस का किराया 25 रुपये प्रति ट्रिप निर्धारित किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जारी समय-सारिणी के अनुसार, बिष्टुपुर कैंपस से सिदगोड़ा कैंपस के लिए बस सुबह 9:45 बजे और दोपहर 2:15 बजे चलेगी। सिदगोड़ा कैंपस से बिष्टुपुर कैंपस के लिए बस सुबह 10:15 बजे और दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी। बिष्टुपुर कैंपस में अर्पण हलधर (सूचना केंद्र) और सिदगोड़ा कैंपस में कार्तिक महतो (तीसरी मंजिल, प्रॉक्टर ऑफिस) से टिकट मिलेगा। टिकट की बिक्री दोपहर 2:30 बजे से शाम 3:30 बजे के बीच होगी।

परीक्षाओं के दौरान जरूरत के अनुसार बस की समय-सारिणी बदली जा सकती है। प्रत्येक रविवार और सरकार की ओर से घोषित सरकारी छुट्टियों के दिन सेवा बंद रहेगी। ट्रांसपोर्ट कमेटी की समन्वयक मनीषा टाइटस के अनुसार, 1 अक्तूबर से पूरी व्यवस्था के साथ सेवा शुरू की जा रही है, जिससे दूर-दराज से आने वाली छात्राओं और शिक्षिकाओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

About The Author

See also  नए थाना प्रभारी भूषण कुमार ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

You may have missed