मदर टेरसा वेलफेयर ट्रस्ट में नबालिको के साथ यौन शोषण करने वाला टोनी हुआ गिरफ्तार

0
Advertisements



जमशेदपुर : टेल्को थाना अंतर्गत समशेर अपार्टमेंट स्थित मदर टेरसा वेलफेयर ट्रस्ट में नाबालिग के साथ यौन शोषण करने के आरोप में फरार चल रहे टोनी डेविड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. टोनी को पुलिस ने एक साल बाद गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को उसे मेडिकल के लिए एमजीम अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को मध्यप्रदेश के सिंगरौली से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार हुए आरोपियों में हरपाल सिंह थापर, पुष्पा रानी तिर्की, वार्डन गीता देवी, आदित्य सिंह शामिल थे. जेल में एक माह रहने के बाद 16 जुलाई 2021 को हरपाल सिंह थापर की संदेहास्पद मौत हो गई थी.

ये है मामला
6 जून 2021 को मदर टेरसा वेलफेयर ट्रस्ट में रहने वाली दो नाबालिग बच्ची फरार हो गई थी. बाद में दोनों को पुलिस ने दुसरे दिन ही बिरसानगर से रेसक्यू किया था. दोनों ने पुलिस को बताया था कि ट्रस्ट संचालक हरपाल सिंह थापर ट्रस्ट के बच्चों के साथ यौन शोषण करता था. वहीं ट्रस्ट के नाम पर जो कुछ भी आता था वह बच्चों को नहीं मिलता था. इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed