Advertisements


जमशेदपुर : बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 4 रोड नंबर 3 निवासी न्यू टेंट हाउस के मालिक बलबीर सिंह की छोटी बहू सी सलोनी नायडू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना के समय सभी घर पर ही मौजूद थे. सी सलोनी नायडू और रवि सिंह भामरा ने एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था, बाद में दोनो परिवार की रजामंदी से शादी की गई. सलोनी का परिवार मध्य प्रदेश के इंदौर में रहता है. 15 दिन पूर्व बलवीर सिंह अपनी पत्नी, बड़ी बहू और बच्चों के साथ एक समारोह में शामिल होने गए थे. बताया जाता है कि बीती रात रक्षाबंधन को लेकर रवि सिंह सलोनी को जोन नंबर 9 के रहने वाले मित्र विवेक के घर लेकर गया था. जहां से तीनों रात 10 बजे अपने घर पहुंचे. विवेक थोड़ी देर बाद अपने घर लौट गया. वही दोनों पति–पत्नी ने अपने कमरे में खाना खाया. रात 2:30 बजे सलोनी बाथरूम जाने की बात कहकर कमरे से निकली लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आने पर रवि ने उसकी खोजबीन शुरू की. जाकर देखा तो वह बाथरूम में नही थी. जांच करने पर पाया कि उनकी मां का कमरा अंदर से बंद है. दूसरी चाबी से खोलने पर देखा तो सलोनी पंखे से लटकी हुई थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed