शाहरुख के जन्मदिन पर रिलीज हुआ ‘किंग’ का गाना ‘तू मिल जाए’, अरिजीत-एड शीरन की जोड़ी ने जीता दिल

BOLLYWOOD: शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज किया गया। गाने को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आ रही है। वहीं, अरिजीत सिंह और एड शीरन के नाम जुड़ने से गाने को लेकर फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स गाने के म्यूजिक और कलाकारों के इस कॉम्बिनेशन की तारीफ कर रहे हैं।


गाने के कमेंट सेक्शन में कई प्रशंसकों ने शाहरुख खान और अरिजीत सिंह की जोड़ी को पसंद किया। एक फैन ने लिखा, ‘दिमाग कहता है और कितनी बार सुनोगे, लेकिन दिल कहता है बस एक बार और।’ वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि जब SRK और अरिजीत साथ आते हैं तो हमेशा रोंगटे खड़े हो जाते हैं। एड शीरन के साथ इस कोलैबोरेशन को भी दर्शकों ने खास बताया। एक यूजर ने शाहरुख, दीपिका, अरिजीत और एड शीरन के एक साथ आने को शानदार कॉम्बिनेशन करार दिया।
गाने में शाहरुख और दीपिका की केमिस्ट्री भी दर्शकों को पसंद आ रही है। फैंस ने दोनों को फिर से साथ देखकर खुशी जताई है। इसके अलावा गाने के म्यूजिक, एडिटिंग और ट्रांजिशन की भी तारीफ हो रही है। एक प्रशंसक ने शाहरुख की एनर्जी की सराहना करते हुए कहा कि 60 साल की उम्र में भी उनका मुकाबला नहीं है। अब दर्शकों को फिल्म ‘किंग’ की रिलीज और इससे जुड़े अगले अपडेट का इंतजार है।


