दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द; 11 होमगार्ड जवान तैनात

Advertisements

जमशेदपुर : दीपावली के दौरान आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गोलमुरी अग्निशमन केंद्र को अलर्ट मोड पर रखा गया है। विभाग के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर 24 घंटे सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। दमकलकर्मियों की ड्यूटी व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। अब तीन शिफ्ट के बजाय 12-12 घंटे की दो शिफ्ट में कर्मचारियों की तैनाती होगी। छोटे-बड़े सभी दमकल वाहनों की मरम्मत कराई गई है और आपातकालीन कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। शहर के सभी थानों और प्रमुख स्थानों पर अग्निशमन विभाग के संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कर्मचारियों की कमी को देखते हुए गोलमुरी अग्निशमन केंद्र में 11 होमगार्ड जवानों को तैनात किया गया है। जल्द ही तीन और जवानों की तैनाती की जाएगी। इन जवानों को फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि आपात स्थिति में वे दमकलकर्मियों के साथ राहत और बचाव कार्य कर सकें। हालांकि, विभाग के सामने संसाधनों की कमी भी चुनौती बनी हुई है। गोलमुरी केंद्र में पांच बड़े दमकल वाहन हैं, जिनमें से दो खराब हैं। इसके अलावा तीन छोटे वाहन उपलब्ध हैं। मानगो अग्निशमन केंद्र में दो वाहन हैं, लेकिन वे भी पूरी तरह दुरुस्त नहीं हैं। गोलमुरी केंद्र में कुल नौ कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि एक दमकल वाहन के संचालन के लिए कम से कम पांच कर्मचारियों की जरूरत होती है।

अग्निशमन विभाग ने लोगों से दीपावली के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। बच्चों को बड़ों की निगरानी में खुले स्थानों पर ही पटाखे जलाने दें और ज्वलनशील पदार्थों के आसपास आतिशबाजी न करें। घरों और दुकानों में पानी तथा रेत की व्यवस्था रखें। बिजली की सजावट के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले तारों का इस्तेमाल करें और कनेक्शन पर अधिक लोड न डालें। शॉर्ट सर्किट से बचने के लिए विशेष सतर्कता बरतें और तेज आवाज वाले पटाखे जलाने से बचें।

See also  करमा मिलन समारोह में 11 टीमों ने लिया हिस्सा, बबलू ग्रुप करंजटोली बना विजेता

आपातकालीन संपर्क नंबर

विभाग/पदाधिकारी संपर्क नंबर
पुलिस कंट्रोल रूम 100, 112
फायर इंस्पेक्टर, गोलमुरी 7061776685
गोलमुरी अग्निशमन विभाग 9304953411
फायर ऑफिसर, मानगो 9304953449
थाना प्रभारी, घाटशिला 9431706517
टाटा मोटर्स, फायर ऑफिसर, टेल्को 9264453958
टाटा स्टील फायर डिपार्टमेंट 0657-6643948
एसएसपी 9431706480
सिटी एसपी 9471190203
ग्रामीण एसपी 9470199228
एसडीओ, धालभूम अनुमंडल 9431117832

About The Author

You may have missed