पूर्वी सिंहभूम में 50,331 नए राशन कार्ड बनाने का रास्ता साफ, अपात्र लोगों के नाम सूची से हटे

Advertisements

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन कार्ड बनवाने का रास्ता खुल गया है। प्रशासन की ओर से अपात्र और संपन्न लोगों के नाम राशन कार्ड की सूची से हटाए जाने के बाद 50,331 नए लाभार्थियों को जोड़ने की रिक्ति तैयार हुई है। अब वास्तविक जरूरतमंद लोग आवेदन कर राशन कार्ड बनवा सकते हैं। जिला प्रशासन ने आयकर देने वाले, चारपहिया वाहन रखने वाले, निर्धारित सीमा से अधिक जमीन के मालिक और जीएसटी या कंपनी से जुड़े लोगों के नाम सूची से हटाए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, अब तक आयकर भरने वाले 13,244 लोगों, चारपहिया वाहन रखने वाले 3,756 लोगों और निर्धारित सीमा से अधिक जमीन रखने वाले 7,630 लोगों के नाम हटाए गए हैं। इसके अलावा जीएसटी नंबर रखने वाले या कंपनियों (एमसीए) के मालिक करीब एक हजार लोगों को भी राशन कार्ड की सूची से बाहर किया गया है। नए राशन कार्ड के आवेदन के लिए आधार नंबर देना और पात्रता से संबंधित घोषणा करना अनिवार्य होगा। आवेदक को बताना होगा कि उसके परिवार में कोई सरकारी या संविदा कर्मचारी नहीं है, कोई सदस्य आयकर या जीएसटी नहीं भरता है और परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक सिंचित या 10 एकड़ से अधिक असिंचित जमीन नहीं है। इसके अलावा परिवार के किसी सदस्य के पास कार, जीप या 5 लाख रुपये से अधिक कीमत का ट्रैक्टर नहीं होना चाहिए। घर में फ्रिज, एसी, वाशिंग मशीन या पक्की छत वाला तीन या इससे अधिक कमरों का मकान भी नहीं होना चाहिए।

गलत जानकारी देकर राशन कार्ड बनवाने या राशन लेने पर अब तक प्राप्त राशन की कीमत ब्याज सहित वसूल की जाएगी और कार्रवाई भी होगी। जिले में वर्तमान में कुल 4,37,930 राशन कार्ड हैं, जिनमें 16,11,300 लोगों के नाम दर्ज हैं। इनमें से 13,01,759 सदस्यों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, जबकि 3,09,541 सदस्यों का ई-केवाईसी बाकी है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फिकार अंसारी ने बताया कि अपात्र कार्डधारियों के नाम हटाए जाने से नई रिक्तियां बनी हैं और अब प्रतीक्षा सूची में शामिल लोगों के नाम जोड़े जाएंगे।

About The Author

You may have missed