जाम की समस्या के निदान को ले डीएम एसपी ने शहर के प्रमुख जगहों किया भ्रमण

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सासाराम:- देर शाम जिलाधिकारी, रोहतास श्रीमती उदिता सिंह ने सासाराम शहर में जाम की समस्या के निदान को लेकर शहर के प्रमुख जगहों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एसपी रोहतास, एसडीएम सासाराम एवं नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम भी मौजूद रहे।भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने जाम के कारणों को बारीकी से समझते हुए पाया कि अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग, बसों की सड़कों पर पार्किंग, ऑटो के अनियमित आवागमन तथा वेंडिंग जोन के सुव्यवस्थित न होने के कारण यातायात बाधित हो रहा है।जिलाधिकारी ने बताया कि जाम की स्थायी समस्या के समाधान के लिए एक सप्ताह के अंदर ठोस व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके तहत शहर में अलग वेंडिंग जोन, पार्किंग एरिया, बसों के लिए पार्किंग स्थल एवं निर्धारित बस स्टॉप किया व्यवस्था किया जा रहा। जहां सड़कों के चौड़ीकरण की आवश्यकता होगी, वहां चौड़ीकरण कराया जाएगा तथा मरम्मत भी कराई जाएगी। इसके साथ ही शहर में साइनेज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम और यातायात पुलिस आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनता को जाम से राहत देना प्रशासन की प्राथमिकता है और शहरवासियों की परेशानी का हरसंभव समाधान किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!