भाभी के हाथ-पैर बांधकर कुल्हाड़ी से की हत्या, बीमा और जमीन के लालच में देवर बना हैवान, आरोपी गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

बहराइच : जिले के मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के धर्मापुर गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां देवर ने अपनी विधवा भाभी आरती देवी (35) की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी दिनेश यादव ने पहले भाभी के हाथ-पैर बांध दिए और फिर कुल्हाड़ी से चेहरे, गर्दन और सिर पर कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, आरती के पति पुलिस सिंह की करीब एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद उन्हें बीमा और दुर्घटना क्लेम की बड़ी राशि मिली थी, जिस पर देवर की नजर थी। वह लगातार पैसों की मांग कर रहा था, लेकिन मना करने पर विवाद बढ़ गया। जमीन के बंटवारे को लेकर भी दोनों के बीच पहले से तनाव था।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है.

See also  पार्थ चटर्जी भ्रष्टाचार पर श्राबंती चटर्जी का बड़ा खुलासा, TMC पर दबाव का लगाया आरोप, सियासी हलचल तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed