एक साथ तीन फरार वारंटी गिरफ्तार, चास थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
Advertisements
Advertisements

बोकारो : चास थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे तीन गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय बोकारो की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार न्यायालय के आदेश पर छापेमारी अभियान चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार 19 और 20 मई 2026 को न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिद्धम प्रमाणिक, विनोद पासवान और ओमप्रकाश गोप को गिरफ्तार किया। सिद्धम प्रमाणिक के खिलाफ C.P केस नंबर 23/2023, विनोद पासवान के खिलाफ एसटी केस नंबर 373/2023 तथा ओमप्रकाश गोप के खिलाफ C.P केस नंबर 12/2025 में वारंट जारी था।

गिरफ्तार आरोपियों में सिद्धम प्रमाणिक चास थाना क्षेत्र के पुराना बाजार मछलीपट्टी, विनोद पासवान कैलाश नगर चास और ओमप्रकाश गोप तेलीडीह रोड चास के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में चास थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, रवि शंकर, मुकेश दयाल सिंह, संदीप कुमार, अजय कुमार शर्मा और प्रेम हेंब्रम सहित पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने कहा कि फरार वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

See also  सिरका बुध बाजार में देह व्यापार के कथित मामले का भंडाफोड़, 12 लोग गिरफ्तार होने से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed