अपग्रेड हाई स्कूल सरेयां विद्यालय में चोरी

Advertisements

कोचस (रोहतास) :- जिले में अपराध तथा और चोरी की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रहीं है। देहात से लेकर शहर तक साइबर अपराधी के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार की रात को चोरों ने अपग्रेड हाई स्कूल सरेयां विद्यालय को भी नहीं छोड़ा। रात में ही स्‍कूल का ताला तोड़कर चोर घुस गए। एलसीडी, कम्प्यूटर, प्रिन्टर, इनभटर,बैट्री एवं अन्य समान लेकर भाग गये। विद्यालय के रात्री परहरि शम्भू पंडित ने बताया कि 12 बजे रात्रि में मेरा घर से फोन आया कि बच्चा का तबीयत खराब है,मैं घर चला गया करीब 2 बजे आने पर देखा कि विद्यालय के मुख्य गेट का ताला टुटा हुआ था। इसके बाद कम्प्यूटर के रुम का दरवाजा खुला हुआ था ।इसके साथ सारे समान को चोरो ने अपना काम कर लेकर लाखों रुपए की संपत्ति ले भागे थे। मैं उसी वक्त गावं के लोगों को सुचना दिया। इसके बाद कोचस थाना को वही प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया की करीब एक लाख पचहत्तर हजार रुपया का सामान चोरों ने चोरी किया है। थाना प्रभारी नरोत्तम चंद्र ने कहा कि कोचस थाना मे प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।वहीं थानाध्यक्ष का कहना है कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार

You may have missed