बच्चों के लिए ऊर्जा व प्रोटीनयुक्त आहार जरूरी:- सीडीपीओ

Advertisements

बिक्रमगंज / रोहतास (धर्मेन्द्र कुमार सिंह):- आईसीडीएस विभाग के द्वारा पूरे बिहार में आंगनबाड़ी केंद्रों पर ऊर्जा व प्रोटीन युक्त आहार बच्चों को देने को लेकर एक नई योजना सुनंदिनी की शुरुआत की गई है, इसी योजना के तहत गुरुवार की दोपहर में बिक्रमगंज परियोजना के जोन्ही पंचायत अंतर्गत सलेमपुर के वार्ड संख्या 01 में मौजूद आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 142 पर सीडीपीओ कमला कुमारी सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर सुनंदिनी योजना की शुरुआत की। इस योजना केे तहत आंगनबाड़ी केंद्र में नामांकित 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर दिए जाने वाले भोजन के बदले प्रोटीन युक्त लड्डू सेविकाओं के द्वारा दिया जाएगा इस योजनाा की पूरेेे बिहार में 1 जुलाई से शुरुआत की गई है। सीडीपीओ कमला कुमारी सिंहा के द्वारा स्थानीय महिलाओं को ऊर्जा व प्रोटीन युक्त घरेलू लड्डू बनाने की विधि भी बताई गई। आंगनवाड़ी सेविका पुष्पा कुमारी के द्वारा ऊर्जा व प्रोटीन युक्त सतु का लड्डू बनाया गया और सेंटर पर मौजूद स्थानीय महिला और छोटे छोटे बच्चों के बीच लड्डू का वितरण भी किया गया । और इसके साथ साथ सेंटर पर मौजूद महिलाओं ने अपने बच्चों को प्रोटीन व ऊर्जा युक्त लड्डू देने का संकल्प भी लिया।मौके पर महिला पर्यवेक्षिका निर्मला कुमारी, कुसुम कुमारी, ब्लॉक् कोर्डिनेटर रिंकी कुमारी, सेविका कुमारी पुष्पा कुमारी, गीता कुमारी, प्रियंका सिंह, वैजयंती कुँवर, सरिता कुमारी, सहायिका मंजू देवी, अनिता देवी, ललिता देवी के अलावे स्थानीय महिला मौके पर मौजूद थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed