हंसवाहिनी क्लब की महिलाओं ने माता सरस्वती की पूजा-अर्चना बड़े धूमधाम से की, कॉलोनी में महाभोग का वितरण, रात में जागरण का आयोजन

0
Advertisements

Saraikela: आदित्यपुर 2 स्थित एलआईजी मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हंसवाहिनी क्लब की महिलाओं ने माता सरस्वती की पूजा-अर्चना बड़े धूमधाम से की. बता दें कि यहां आयोजित 2 दिवसीय सरस्वती पूजन में क्लब की महिलाएं ही सारा कुछ करती हैं. इस वर्ष भी क्लब की महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन का संचालन किया. इस क्लब की विशेषता यह है कि यहां केवल महिलाएं ही पूजा के सभी इंतजाम करती हैं. हालांकि इसमें कॉलोनी के पुरुष भी शामिल होते हैं. यहां पूजा-अर्चना के साथ-साथ महाभोग वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें एलआईजी फ्लैट में निवास करने वाले लोग अपने परिवार के साथ शामिल हुए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

* सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन-

इस समारोह के दौरान जागरण और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. बता दें कि आज पूजन के साथ महाभोग का वितरण हुआ, वहीं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत जागरण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्चना मिश्रा, डे जी झा, संगीता झा, कल्पना दुबे, मीनू सिंह, सीमा मिश्रा, संगीता शर्मा, पूर्व पार्षद अमृता चौधरी, रीता सिंह, अर्चना झा, अदिति शैल, श्वेता झा का योगदान सराहनीय रहा.

About The Author

See also  विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों का सम्मान, पर्यटक मित्रों की भूमिका को बताया अहम

Thanks for your Feedback!

You may have missed