भीख राजपुर में हुए घटना पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने अपनाया गंभीर रुख,पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए मुख्य सचिव को लिखा पत्र

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची/धनबाद: धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीराजपुर में हाल ही में हुए घटना को लेकर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने गंभीर रुख अपनाया है। आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने 30 मार्च 2026 को झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इस मामले में धनबाद पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है और इसकी कड़ी निंदा की है।
पत्र में अध्यक्ष ने कहा है कि भीख राजपुर में हुई घटना के दौरान पुलिस ने निष्पक्षता के बजाय पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की, जिससे स्थानीय अल्पसंख्यक समुदाय में भय और असहजता का माहौल उत्पन्न हो गया है। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।
आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पत्र की प्रतिलिपि झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), कोयलांचल क्षेत्र के डीआईजी, धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और उपायुक्त (डीसी) को भी भेजी है। साथ ही संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी गई है।
अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने स्पष्ट किया कि आयोग इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा और शीघ्र ही एक विशेष जांच दल (इन्क्वायरी टीम) गठित कर उसे भेख राजपुर घटनास्थल पर भेजा जाएगा। यह टीम स्थानीय लोगों से मुलाकात करेगी, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करेगी और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच करेगी।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में होने का दावा किया है, लेकिन अल्पसंख्यक आयोग की सक्रियता के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब सभी की नजरें आयोग की जांच टीम और प्रशासनिक रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के दौरान वास्तविक स्थिति क्या थी और पुलिस की भूमिका कितनी निष्पक्ष थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed